इबोला अलर्ट: रांची एयरपोर्ट पर बढ़ी सतर्कता, अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की होगी विशेष जांच

रांची: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के विशेष इंतजाम किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर विशेष स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग के आगमन हॉल में एक विशेष जांच कक्ष बनाया गया है, जहां यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी यात्रियों के शरीर का तापमान, स्वास्थ्य संबंधी लक्षण और यात्रा इतिहास की जांच करेंगे।
इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टर्मिनल भवन के बाहर एंबुलेंस भी तैनात रखने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि संदिग्ध मरीज मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों से भी स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
















