Tragic road accident in Simdega: Youth dies after being hit by a truck, one seriously injured

सिमडेगा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Share
Link copied
Tragic road accident in Simdega: Youth dies after being hit by a truck, one seriously injured
Tragic road accident in Simdega: Youth dies after being hit by a truck, one seriously injured

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के अरानी स्थित एनएच-143 पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार लम्बोई निवासी नेशनल जयंत टोपनो अपने साथी दिलशान डुंगडुंग के साथ बाइक से कोलेबिरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अरानी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेशनल जयंत टोपनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिलशान डुंगडुंग गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तत्काल राहत के लिए कोई आगे नहीं आया। इसी बीच वहां से गुजर रहे सिमडेगा विधायक Bhushan Bara का काफिला घटनास्थल पर रुका। हादसा देख विधायक वापस मौके पर पहुंचे और तुरंत थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने मौके की स्थिति को लाइनअप कराने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।