BJP training camp calls for taking Modi government's schemes to every household, anger over misbehaviour with journalists

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर नाराजगी

Share
Link copied
BJP training camp calls for taking Modi government's schemes to every household, anger over misbehaviour with journalists
BJP training camp calls for taking Modi government’s schemes to every household, anger over misbehaviour with journalists

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: भाजपा द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के तहत शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रह चुके Arjun Munda ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि देश सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में संगठन को मजबूत करना और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना जरूरी है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Aditya Sahu ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

प्रशिक्षण वर्ग में अमर बावरी, प्रतुल शाहदेव, बालमुकुंद सहाय, आरती कुजूर और गंगोत्री कुजूर ने भी विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष दीपक पूरी, मुकेश श्रीवास्तव, रवि गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाचार संकलन करने पहुंचे पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार का मामला भी सामने आया। पत्रकारों का आरोप है कि कवरेज को लेकर पहले कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए थे, लेकिन कार्यक्रम के बीच में अचानक नए नियम लागू कर दिए गए, जिससे पत्रकारों की भावनाएं आहत हुईं।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के कुछ नेताओं ने भी मुकेश श्रीवास्तव के व्यवहार को अनुचित बताया। घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने भविष्य में मीडिया के प्रति बेहतर समन्वय की मांग की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।