मांगी नौकरी तो मिली लाठी

Share
Link copied

टीम दृष्टि नाउ

झारखण्ड  धनबाद में आज पुलिस और स्थानीय लोगो के  बीच जमकर झड़प हुई।  पुरे एक घंटे तक सीमेंट फैक्ट्री का मुख्यगेट रणक्षेत्र बना रहा।  इस दौरान पुलिस ने इन ग्रामीणों  पर पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी ,गुस्साए मजदूरी ने भी पुलिस पर पथराव किया मजदूरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।  दर्जनों मजदूर घायल हो गए जबकि कुछ पुलिसवालो को भी चोटे लगी है  बताया जाता है की धनबाद के सिन्द्री के ACC प्लांट में स्थानीय  लोगो ने नियोजन सहित कई मांगो को लेकर टाइगर फोर्स के बैनर तले  प्लांट के गेट पर धरना दे दिया साथ ही  ACC का चक्का जाम कर दिया  । इस दौरान धरना स्थल पर धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार पहुँचे और स्थानीय लोगो से वार्ता की जिसके  बाद  एसडीएम ने ACC के प्रबंधक से भी वार्ता की।  दोनों पक्षों से sdm के वार्ता के बाद  से ग्रामीणों ने  धरना खत्म कर दिया । लेकिन   कुछ देर बाद अचानक ग्रामीण और पुलिस के बीच तू तू मै मै  होने लगी और देखते ही देखते पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया । पुलिस द्वारा लाठी चार्ज से गुस्साए ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया  और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले । जिसके बाद ACC प्लांट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया । इस घटना में एसडीएम सहित कई पुलिस कर्मी घायल हुए।  स्थानीय लोगो को उग्र होता देख धनबाद एसडीएम ने प्लांट के समीप भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वही इस घटना को लेकर धनबाद एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में 144 लागू कर दिया गया है । साथ ही 2 ग्रामीण महिला सहित एक महिला  को भी गिरफ्तार किया गया है । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस आंदोलन में जो भी लोग शामिल थे सभी पर एफआईआर दर्ज की जाएगी किसी को भी बक्शा  नही  जाएगा ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow