Chatra mining story

चतरा में खनन विभाग पर लगे गंभीर आरोप: एक कारोबारी के वायरल वीडियो में फर्जी चालान से 18 करोड़ के राजस्व गबन का दावा

Share
Link copied

Chatra mining story

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में खनन विभाग इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है। एक स्थानीय पत्थर कारोबारी द्वारा जिला खनन पदाधिकारी (DMO) के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए है। कारोबारी ने विभाग पर फर्जी चालान जारी कर करीब 18 करोड़ रुपये के सरकारी राजस्व के गबन का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कारोबारी ने दावा किया है कि चतरा जिले में पत्थर, बालू और कोयले की तस्करी खुलेआम की जा रही है। कारोबारी का आरोप है कि खनन विभाग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर फर्जी चालान निर्गत किए जा रहे हैं, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है।

आरोप:

फर्जी चालान का खेल: वीडियो में आरोप है की विभाग द्वारा अवैध खनिजों को वैध दिखाने के लिए फर्जी तरीके से चालान काटे जा रहे हैं।

राजस्व को बड़ा झटका: कारोबारी का दावा है कि इस संगठित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी खजाने को लगभग 18 करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचा है।

अवैध तस्करी: जिले में बिना किसी रोक-टोक के पत्थर, बालू और कोयले का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है।

कारोबारी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है ताकि दोषियों को बेनकाब किया जा सके। फिलहाल, इस गंभीर आरोप के बाद खनन विभाग के अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश में है जल्द ही उनके बात कर उनका भी पक्ष जानने की कोशिश करेंगे।

नोट यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है दृष्टि नाउ खबर की पुष्टि नही करता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।