Phusro pregnant woman murder case: BJP attacks state government, demanding arrest of main accused and 25 lakh compensation

फुसरो गर्भवती महिला हत्या मामला: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और 25 लाख मुआवजे की मांग, भाजपा का राज्य सरकार पर हमला

Share
Link copied
Phusro pregnant woman murder case: BJP attacks state government, demanding arrest of main accused and 25 lakh compensation
Phusro pregnant woman murder case: BJP attacks state government, demanding arrest of main accused and 25 lakh compensation

रांची: बोकारो जिले के फुसरो क्षेत्र में भुइयां समाज की गर्भवती महिला की कथित पीट-पीटकर हत्या के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार और प्रशासन को घेरा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने रविवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

अमर कुमार बावरी ने कहा कि चार महीने की गर्भवती महिला की उसके पति के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों और रात में नियमों की अनदेखी कर पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल स्टाफ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भुइयां समाज के लोगों के साथ मारपीट और हिंसा की घटनाओं में शामिल लोगों को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बावरी ने कहा कि झारखंड में शासन व्यवस्था पश्चिम बंगाल की पूर्ववर्ती सरकार के मॉडल पर चल रही है, जहां अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोकारो जिले में दलित समाज के लोगों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को फुसरो जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

उल्लेखनीय है कि फुसरो में हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। भाजपा ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।