चतरा में में मिले अवशेष मामले में दो गिरफ्तार , प्रतिबंधित मांस जब्त
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित पशु मांस ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इटखोरी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के सिर मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, पृथ्वीपुर गांव में पुलिस की छापेमारी में में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित बक्शा डैम के पास रविवार सुबह तीन प्रतिबंधित पशुओं के कटे हुए सिर पाए गए। घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
आक्रोश: ग्रामीणों ने इस घटना को क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की गहरी साजिश करार दिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी गई
छानबीन में पृथ्वीपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी: गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली, तो वहां एक बड़े फ्रीजर में प्रतिबंधित मांस छिपाकर रखा हुआ मिला।
पुलिस ने बरामद मांस को जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मांस कहां से लाया गया और इसे किसे बेचा जाना था, इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
इन घटनाओं के बाद चतरा में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में कानून के दायरे में रहकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















