लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर राजद कार्यालय में समारोह, 79 पाउंड का केक काटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Lalu Prasad Yadav का 79वां जन्मदिन गुरुवार को रांची स्थित झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 79 पाउंड का केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील साहू, महिला अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, संतोष यादव, कमलेश यादव, रामकुमार यादव और मनोज अग्रवाल सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
केक काटने के बाद कैलाश यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक उत्थान, सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के सबसे बड़े जननायकों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लालू यादव ने दबे-कुचले, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की तथा सामाजिक बराबरी की लड़ाई को मजबूती प्रदान की।
कैलाश यादव ने कहा कि लालू यादव ने कभी भी सांप्रदायिक और कट्टरपंथी शक्तियों के सामने समझौता नहीं किया तथा समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर रंजन यादव, श्यामदास सिंह, सुनील साहू और रश्मि प्रकाश ने भी लालू यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगे भी मिलता रहे।
कार्यक्रम में सुरेश राय, कृष्णा यादव, मुकेश भोक्ता, रामभरोस यादव, जितेंद्र राणा, मंतोष यादव, लाल बाबू रजक, मैनेजर राय, अभिराज राय, आनंद कुमार गोप समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















