Major action by Godda Town Police: Two smugglers arrested with 5.70 grams of brown sugar.

गोड्डा नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
Major action by Godda Town Police: Two smugglers arrested with 5.70 grams of brown sugar.
Major action by Godda Town Police: Two smugglers arrested with 5.70 grams of brown sugar.

गोड्डा : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला में की गई, जहां सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए अंचल अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गुलजारबाग स्थित एक घर में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार साह और बिपीन सोनी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सिल्वर पेपर में लिपटे कुल 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 5.70 ग्राम है। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना में कांड संख्या 110/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल कुमार साह का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम रहा है, जिनमें चोरी, डकैती, अपहरण और गंभीर आपराधिक धाराएं शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपी बिपीन सोनी का भी पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।