गोड्डा नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गोड्डा : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला में की गई, जहां सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए अंचल अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने गुलजारबाग स्थित एक घर में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार साह और बिपीन सोनी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सिल्वर पेपर में लिपटे कुल 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 5.70 ग्राम है। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना में कांड संख्या 110/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल कुमार साह का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम रहा है, जिनमें चोरी, डकैती, अपहरण और गंभीर आपराधिक धाराएं शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपी बिपीन सोनी का भी पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
















