13-year-old boy dies of electrocution in Ranchi; family devastated.

रांची में करंट लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

13-year-old boy dies of electrocution in Ranchi; family devastated.
13-year-old boy dies of electrocution in Ranchi; family devastated.

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा ओपी के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के खुले तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्चे छोटू की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, छोटू शुक्रवार सुबह बैंक कॉलोनी इलाके में था। इसी दौरान वह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की ओर से मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

इधर, सूचना मिलने पर सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में बिजली के खुले तार की चपेट में आने से हादसा होने की बात सामने आई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now