Awareness program held at DPS School, Jagannathpur; students informed about cybercrime and the adverse effects of substance abuse.

डीपीएस स्कूल जगन्नाथपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Awareness program held at DPS School, Jagannathpur; students informed about cybercrime and the adverse effects of substance abuse.
Awareness program held at DPS School, Jagannathpur; students informed about cybercrime and the adverse effects of substance abuse.

रांची: डीपीएस स्कूल, जगन्नाथपुर में शुक्रवार को छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, महिला एवं बालकों से संबंधित अपराधों तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक डीएसपी तथा हटिया डीएसपी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों से सतर्क रहने तथा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते समय व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों या पुलिस को दें। साथ ही, सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से कानून का पालन करने, नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now