Marang gomke chhatrvriti yojna

झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: अब UK में मुफ्त में मास्टर्स करेंगे 50 छात्र, हेमंत सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Hemant soren twit
Twwit

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मेधावी युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। ‘मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ के तहत अब राज्य के 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं यूनाइटेड किंगडम (UK) के विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों में मास्टर्स डिग्री पूरी कर सकेंगे। सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की है।

पहले से दोगुना हुआ सीटों का दायरा

मुख्यमंत्री ने युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए इस योजना के तहत सीटों की संख्या को 25 से बढ़ाकर अब 50 कर दिया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य झारखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।

क्या-क्या कवर करेगी सरकार?

इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी:
100% शिक्षण शुल्क: मास्टर्स कोर्स की पूरी फीस सरकार देगी।
अन्य खर्च: वीजा शुल्क, हेल्थ इंश्योरेंस और आने-जाने का हवाई टिकट का पूरा खर्च।
निर्वाह भत्ता (Living Allowance): छात्रों को वहां रहने के लिए वार्षिक भत्ता भी दिया जाएगा।

लंदन में पढ़ने वाले छात्रों के लिए: 20,000 पाउंड यानी  23.2 लाख भारतीय रुपये प्रति वर्ष।

लंदन से बाहर पढ़ने वाले छात्रों के लिए: 16,500 यानी 19.1 लाख भारतीय रुपये प्रति वर्ष।

सीटों का आरक्षण (कुल 50 सीटें)

अनुसूचित जनजाति (ST): 20 सीटें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 14 सीटें

अनुसूचित जाति (SC): 10 सीटें

अल्पसंख्यक (Minority): 06 सीटें

नोट: कुल सीटों में से 30% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता)

आवेदक का झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

परिवार की कुल वार्षिक आय ₹12 लाख से कम होनी चाहिए।

स्नातक (Bachelor’s) में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।

न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव (Work Experience)

आवश्यक है।आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

गलत जानकारी दी तो होगी सख्ती

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना केवल गंभीर और योग्य छात्रों के लिए है। यदि कोई अभ्यर्थी गलत सूचना देकर लाभ प्राप्त करता है या बीच में ही पढ़ाई छोड़कर वापस आता है, तो उससे खर्च की गई पूरी राशि 12% चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) के साथ वसूल की जाएगी।

Also Read :

उत्तर प्रदेश सड़क हादसा: पलामू मेदिनीनगर के 4 लोगों की मौत, एक गंभीर; किछौछा शरीफ से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

गिरिडीह पुलिस में हड़कंप: काम में कोताही बरतने वाले 3 थानेदारों पर गिरी गाज, एसपी ने मांगा जवाब

जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: आरोप एंबुलेंस न मिलने पर ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल ले गए ग्रामीण, मरीज की मौत

पलामू में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पत्नी और पिता से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक, 45 मिनट तक चला पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन