JMM workers assigned a task at the training camp: "Ensure no incorrect names are added, and no voter is left out."

झामुमो प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को मिला टास्क, “गलत नाम जुड़े नहीं, कोई मतदाता छूटे नहीं”

JMM workers assigned a task at the training camp: "Ensure no incorrect names are added, and no voter is left out."
JMM workers assigned a task at the training camp: “Ensure no incorrect names are added, and no voter is left out.”

देवघर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को खिजुरिया स्थित एक विवाह भवन के सभागार में बूथ एजेंटों एवं बीएलए-2 सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने की। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे बूथ कमेटी सदस्यों, बीएलए-2 प्रतिनिधियों, विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बूथ एजेंटों और बीएलए-2 सदस्यों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्यों को पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। वहीं बीएलए-2 सदस्यों की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी प्रक्रियाओं पर सतर्क नजर रखने और मतदाता सूची की नियमित समीक्षा करने का आह्वान किया।

राज्य के मंत्री हफीजुल हुसैन ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर पार्टी को विशेष नजर रखनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जुड़ने या छूटने की जानकारी जुटाकर बूथ कमेटी तक पहुंचाएं, ताकि बीएलओ के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने संगठनात्मक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ काम करें और महत्वपूर्ण सूचनाओं को पार्टी के व्हाट्सएप समूहों में साझा करें। किसी भी प्रकार की आशंका या समस्या होने पर वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेने की सलाह दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश साह ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत की सराहना करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पार्टी नेत्री सह डिप्टी मेयर टिप चटर्जी, परिमल सिंह, दिलावर हुसैन, नर्सिंग मुर्मू, अब्दुल मतीन, प्रदीप चौधरी, नंदकिशोर दास, ललन मंडल, राहुल चंद्रवंशी समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now