चौथी बार लूट व हत्या के प्रयास में मारे गए लाह महुआ व्यवसाई महानंदा.
सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : रेगारिह थाना क्षेत्र के कॉनपला साप्ताहिक बाजार में लाह महुआ व्यवसाई सह भाजपा कार्यकर्ता महानंद साहू की अपराधियों ने सरे बाजार गोली मारकर हत्या करते हुए रुपयों से भरा थैला लेकर भाग निकले। मामला की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेजा।
ज्ञात हो कि कोनपला साप्ताहिक हाट में 1 माह पूर्व भी व्यवसाई महानंद साहू से ₹40000 की लूट की गई थी। सूत्रों की माने तो वर्ष 2020 में ही महानंद साहू पर इससे पूर्व दो बार और लुट व हमला हो चुकी थी। पूर्व भी अपराधियों ने इन पर गोली चलाई थी किंतु गोली मिस हो गया था। अवसर का लाभ उठाते हुए महानंद ने बाजार में घुसकर जान बचाई थी। मामले की सूचना बाजार में जंगल की आग की तरह फैली आनन-फानन में बाजार में दुकान लगाए व्यवसायियों ने तत्काल अपनी दुकानें समेटकर बाजार से लौट गये। आखिर कोनपला बाजार में ही 1 वर्ष के भीतर चार चार बार लूट व हत्या का प्रयास के साथ ही हत्या की घटना से व्यवसायियों में तरह-तरह की चर्चाएं आम है। वही व्यवसायियों ने भी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथी जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने की मांग पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज से की है।

















