New executive committee formed at the first biennial conference of the All India Association of Inspectors and Assistant Superintendents of Posts.

भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ के प्रथम द्विवार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन

New executive committee formed at the first biennial conference of the All India Association of Inspectors and Assistant Superintendents of Posts.
New executive committee formed at the first biennial conference of the All India Association of Inspectors and Assistant Superintendents of Posts.

रांची: भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ (BPI&ASA), झारखंड परिमंडल के नवनिर्मित एवं प्रथम द्विवार्षिक परिमंडल सम्मेलन का आयोजन 14 जून 2026 को रांची स्थित होटल राज रेजीडेंसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से संपन्न हुआ। यह संगठन राष्ट्रवादी श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय अनुमंडल, रांची मंडल के सहायक अधीक्षक डाकघर श्री अमर कुमार वर्मा ने की। सम्मेलन में झारखंड परिमंडल के विभिन्न मंडलों से जुड़े डाक निरीक्षकों एवं सहायक अधीक्षकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आगामी दो वर्षों (2026-28) के कार्यकाल के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कुल 15 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जो झारखंड परिमंडल में संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

नई कार्यकारिणी में श्री अजय कुमार को अध्यक्ष, श्री रोहित वर्मा को उपाध्यक्ष, श्री दीपक कुमार को सचिव, श्री विनय कुमार को उप सचिव तथा श्री अभिषेक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now