मुख्यमंत्री से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची : झारखंड के नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह मुलाकात राज्य के नए महाधिवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद हुई। इस अवसर पर रोहितश्य रॉय ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
गौरतलब है कि वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को हाल ही में झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
















