Auto-rickshaw packed with students overturns on Harmu Road; several children injured, but all in stable condition.

हरमू रोड पर छात्रों से भरा ऑटो पलटा, कई बच्चे घायल, सभी की हालत सामान्य

Share
Link copied
Auto-rickshaw packed with students overturns on Harmu Road; several children injured, but all in stable condition.
Auto-rickshaw packed with students overturns on Harmu Road; several children injured, but all in stable condition.

रांची: राजधानी रांची के हरमू रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह छात्रों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में 10 से अधिक छात्र सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। दुर्घटना में कई छात्र घायल हो गए, हालांकि राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो पलटते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने ऑटो में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

घटना के बाद छात्रों के पहचान पत्र के आधार पर उनके अभिभावकों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कुछ बच्चों के सिर में चोट लगी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।