रांची पुलिस की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

रांची में वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और यातायात पदाधिकारी शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसएसपी ने थाना स्तर पर जनसंवाद बढ़ाने, अपराधियों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करने, लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और चेन स्नैचिंग, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, चोरी व संगठित अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, पॉक्सो मामलों की समीक्षा तेज करने, गुमशुदा बच्चों की त्वरित बरामदगी और लंबित वारंटों के निष्पादन पर भी जोर दिया गया।
एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी पदाधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
















