Delivery boy assaulted in Morhabadi; hundreds of workers staged a protest.

मोरहाबादी में डिलीवरी बॉय से मारपीट, सैकड़ों कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Delivery boy assaulted in Morhabadi; hundreds of workers staged a protest.
Delivery boy assaulted in Morhabadi; hundreds of workers staged a protest.

रांची: मोरहाबादी इलाके में एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में डिलीवरी कर्मी मौके पर पहुंच गए और संबंधित अपार्टमेंट का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने के लिए मोरहाबादी स्थित एक अपार्टमेंट गया था। इसी दौरान उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े सैकड़ों डिलीवरी कर्मी मौके पर जुट गए। आक्रोशित कर्मियों ने अपार्टमेंट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मारपीट में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शन के कारण इलाके में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now