Yoga camp held at the BJP Ranchi city office on International Yoga Day; children showcased their yoga skills.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा रांची महानगर कार्यालय में योग शिविर, बच्चों ने दिखाया योग कौशल

Share
Link copied
Yoga camp held at the BJP Ranchi city office on International Yoga Day; children showcased their yoga skills.
Yoga camp held at the BJP Ranchi city office on International Yoga Day; children showcased their yoga skills.

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा रांची महानगर कार्यालय में रविवार को भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, बच्चों और योग प्रेमियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री कमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, उप महापौर नीरज कुमार, योग गुरु राफिया नाज़ एवं पूनम देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट दिव्या माजी और शुभम कुमार ने अपनी उत्कृष्ट योग कला का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मिटास स्कूल के बच्चों ने भी विभिन्न योग आसनों का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि योग को यदि हम अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री प्रतिदिन 17 से 18 घंटे कार्य कर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना हुआ है। इसके पीछे योग और अनुशासित जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका है।

आदित्य साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की योग प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र में योग से जुड़ने वाले बच्चों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये बच्चे भविष्य में अपने जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। योग शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।