Multidisciplinary disaster management training imparted to railway personnel at the Zonal Training Institute, Sini.

जोनल प्रशिक्षण संस्थान सिनी में रेलकर्मियों को दिया गया बहुविषयक आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Multidisciplinary disaster management training imparted to railway personnel at the Zonal Training Institute, Sini.
Multidisciplinary disaster management training imparted to railway personnel at the Zonal Training Institute, Sini.

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने जोनल प्रशिक्षण संस्थान, सिनी में अतिथि व्याख्याता के रूप में उपस्थित होकर रेलकर्मियों को बहुविषयक आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईस्ट कोस्ट रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुल 490 रेलकर्मियों ने भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, उप प्राचार्य, मुख्य अनुदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने आपदा की स्थिति में गोल्डन आवर के महत्व, एम्बुलेंस सेवा, ट्रायेज प्रणाली, प्राथमिक चिकित्सा, फर्स्ट एडर एवं ड्रेसर के गुण और व्यवहार, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), सर्पदंश एवं कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार तथा अग्निशमन संबंधी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण पावरपॉइंट प्रस्तुति और डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया।

प्रतिभागियों की बड़ी संख्या को देखते हुए व्याख्यान का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया। प्रशिक्षण में भारतीय रेल के तीनों जोनों के रिफ्रेशर स्टेशन मैनेजर, रिफ्रेशर ट्रेन मैनेजर, प्रो स्टेशन मैनेजर, प्रो सहायक लोको पायलट स्पेशल, प्रो पॉइंट्समैन एवं प्रो पैसेंजर ट्रेन मैनेजर सहित विभिन्न श्रेणियों के रेलकर्मी शामिल हुए।

प्रशिक्षणार्थियों ने संतोष कुमार की रोचक एवं प्रभावी प्रशिक्षण शैली की सराहना की और इसे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के मुख्य अनुदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now