New organizing committee constituted for the 27th Inter-State Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament-2026.

27वें अंतरराज्यीय वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के लिए नई आयोजन समिति गठित

Share
Link copied
New organizing committee constituted for the 27th Inter-State Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament-2026.
New organizing committee constituted for the 27th Inter-State Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament-2026.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: 27वें अंतरराज्यीय वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजक राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान पिछले वर्ष टूर्नामेंट के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सर्वसम्मति से नई आयोजन समिति का गठन किया गया।

नई समिति में पतरस एक्का को अध्यक्ष, मोनू बड़ाईक को सचिव और जेक्शन किंडो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सांसद कालीचरण मुंडा को प्रधान संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य संरक्षक के रूप में विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, नगर अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा एवं सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग को शामिल किया गया है।

संरक्षक मंडल में उपायुक्त सिमडेगा, पुलिस अधीक्षक सिमडेगा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उप विकास आयुक्त तथा एसडीपीओ को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में समीउल्लाह, अजीत नवरंगी, प्रताप बाड़ा, शिशिर मिंज, उपेंद्र श्रीवास्तव, कमल शर्मा एवं वीरेंद्र सिंधिया को मनोनीत किया गया है। कृष्णा बड़ाईक को उप सचिव, श्याम सुंदर मिश्रा को मंच संचालक तथा शमशुल अंसारी को महामंत्री बनाया गया है।

बैठक में खेल संचालन को लेकर भी जिम्मेदारियां तय की गईं। खेल प्रभारी के रूप में कंचन कबीर, दानियल मिंज, मोहम्मद अफजाल, अहमद अली, एडवर्ड कमांडो, जॉन मरियानुस, शीतल लकड़ा एवं नरेश बड़ाईक को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विकास साहू और राजेश बड़ाईक को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। स्वागत समिति में नमीता बा, शीला देवी, नील प्रभा तिग्गा, लीला नाग और शशि मिंज को शामिल किया गया है।

बैठक में जानकारी दी गई कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 25 जुलाई 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता दल को दो लाख रुपये नकद एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 20 हजार रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।

आयोजन समिति ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी और प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।