FIR registered in the Ayodhya Ram Mandir offering case; eight named, reports of two arrests.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में एफआईआर दर्ज, आठ नामजद; दो गिरफ्तार होने की सूचना

Share
Link copied
FIR registered in the Ayodhya Ram Mandir offering case; eight named, reports of two arrests.
FIR registered in the Ayodhya Ram Mandir offering case; eight named, reports of two arrests.

अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और गबन के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई एसआईटी (विशेष जांच दल) की सिफारिश के बाद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से की गई शिकायत के आधार पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। ट्रस्ट से जुड़े श्री कृष्ण मोहन की शिकायत पर रामजन्मभूमि कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, एफआईआर में कुल आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष, करुणेश और लवकुश मिश्रा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें चोरी, चोरी में सहायता, गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तथा संस्थान के कर्मचारी द्वारा विश्वासघात जैसे आरोप शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। मामले की जांच जारी है और एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।