Ranchi Police conduct flag march ahead of Muharram; review security arrangements.

मुहर्रम को लेकर रांची पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share
Link copied
Ranchi Police conduct flag march ahead of Muharram; review security arrangements.
Ranchi Police conduct flag march ahead of Muharram; review security arrangements.

रांची: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च फिरायालाल चौक से शुरू होकर सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद, लालपुर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और कोतवाली क्षेत्र तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर ने बाइक दस्ते के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर और बरियातू थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मुहर्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करना है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर तैनात पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक कंपनी भी शामिल रही। पुलिस प्रशासन द्वारा रांची के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।

रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।