चतरा में सक्रिय साइबर अपराधी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज और कई मोबाइल बरामद

चतरा: झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रतिबीम पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने राजपुर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनोज सिंह (पिता- उमेश सिंह), निवासी कलिया नावाडीह, थाना राजपुर, जिला चतरा के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर कई वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड सहित अन्य संदिग्ध एवं जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कई मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग साइबर अपराध में किए जाने की आशंका है।
इस संबंध में राजपुर थाना कांड संख्या 50/2026 दिनांक 24 जून 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(20), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(C) और 66(D) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
04 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप एवं चार्जर, बैंक पासबुक एवं चेकबुक, एटीएम और डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, विभिन्न जाली दस्तावेज, एक अर्टिगा कार (JH02BW-8825) और एक स्कूटी (JH02BS-4346) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद साइबर अपराध के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।















