मुंबई मुहर्रम जुलूस में 30 हजार लोगों को मारने की थी साजिश ! 15 हजार जहर भरे कैप्सूल के साथ आरोपी फैयाज गिरफ्तार,

डेस्क : मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक भयावह आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए मुंबई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में जहर भरे कैप्सूल बरामद किए गए हैं, जिसका इस्तेमाल निर्दोष लोगों की जान लेने के लिए किया जाना था।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि मुहर्रम के जुलूस में किसी संदिग्ध द्वारा जहर वितरित किया जा रहा है। इसी बीच, सलमान सैयद नामक एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ने और उसे उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत फैयाज प्रेमजी नामक संदिग्ध को अपनी हिरासत में ले लिया।
बरामदगी और साजिश का पैमाना
पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुणे के विमान नगर का रहने वाला फैयाज, जो BBA ग्रेजुएट है और पेंट का कारोबार करता है, उसने मुंबई के डोंगरी इलाके में किराए पर कमरा लेकर यह पूरा षड्यंत्र रचा था। आरोपी ने करीब 50 किलो ‘जिंक फॉस्फाइड’ नामक जहरीले रसायन से 14,900 कैप्सूल तैयार किए थे। जांच में सामने आया कि उसका लक्ष्य कुल 30,000 कैप्सूल बांटकर बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाना था।
विदेश यात्राओं पर पुलिस की नज़र
आरोपी फैयाज प्रेमजी के पिछले रिकॉर्ड को खंगालते हुए यह बात सामने आई है कि वह साल 2025 में ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है। पुलिस अब इस पहलू पर गहराई से काम कर रही है कि क्या इन यात्राओं का संबंध किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से है या फिर यह कोई सोची-समझी रची गई साजिश का हिस्सा है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (सेंट्रल रीजन, जोन 1) जयंत मीणा ने बताया कि आरोपी के पास से पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। वर्तमान में उसके मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी का मुख्य उद्देश्य (मोटिव) स्पष्ट नहीं है, इसलिए हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है ताकि मामले में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।
Also Read :

फिल्मी अंदाज में दबोचा गया गांजा तस्कर: टायर बदलवाने के दौरान पुलिस ने दबोचा ‘मास्टरमाइंड
गिरिडीह: झारखण्ड के गिरिडीह जिले के डुमरी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आम से दिखने वाली घटना ने अंतरराज्यीय…

बोकारो में हाथियों का आतंक: गर्भवती हथनियों के कारण 10 गांवों में हाई अलर्ट, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में हाथियों के एक बड़े झुंड ने दस्तक दी है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत…

रांची: रिम्स की 100 करोड़ की जमीन पर कब्जा मामला, बिल्डर शुभम साबू गिरफ्तार; फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रिम्स (RIMS) की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से बहुमंजिला अपार्टमेंट बनाकर बेचने वाले बड़े गिरोह…

















