Smuggler arrested in Namkum with 4.305 kg of illegal opium; motorcycle and mobile phone seized.

नामकुम से अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

Share
Link copied
Smuggler arrested in Namkum with 4.305 kg of illegal opium; motorcycle and mobile phone seized.
Smuggler arrested in Namkum with 4.305 kg of illegal opium; motorcycle and mobile phone seized.

रांची: नामकुम थाना पुलिस ने अवैध अफीम की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.305 किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक की-पैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में नामकुम थाना कांड संख्या 169/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल से तैमारा की ओर से अवैध अफीम लेकर रामपुर में बिक्री के लिए आने वाला है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

वाहन जांच के दौरान रांची-टाटा मार्ग पर नामकुम और दशमफॉल थाना सीमा स्थित राईसा नदी के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सनिका मुण्डा (40 वर्ष), पिता स्व. बुजगु मुण्डा, निवासी हुसिरहातु, उरांगडीह टोला, थाना दशमफॉल, रांची के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान बाइक में टंगे झोले से 4.305 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक नोकिया की-पैड मोबाइल फोन भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर उससे अफीम तैयार की थी और पहले भी इसकी बिक्री कर चुका है। इस बार वह रामपुर में एक व्यक्ति को अफीम बेचने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 17(b), 18, 22(c), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।