JMM booth conference and BLA-2 training camp organized in Chatra.

चतरा में झामुमो का बूथ सम्मेलन और BLA-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Share
Link copied
JMM booth conference and BLA-2 training camp organized in Chatra.
JMM booth conference and BLA-2 training camp organized in Chatra.

चतरा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति द्वारा रविवार को चतरा कॉलेज के मल्टीपरपज हॉल में बूथ सम्मेलन सह BLA-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की, जबकि संचालन जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने BLA-2 की भूमिका, बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियों और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि के चतरा पहुंचने पर जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे BLA-2 पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लेकर SIR कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य मनोज चंद्रा, पूरन राम, जिला उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, अमरदीप साव, असलम अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार राणा, जिला युवा अध्यक्ष राहुल कुमार यादव, जिला छात्र अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव, जिला प्रवक्ता सतेंद्र मित्तल, वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह (पप्पू सिंह), महाबीर साव, अभिषेक निषाद समेत जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

झामुमो जिला समिति के अनुसार, यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक एवं निर्वाचन संबंधी दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।