Youth arrested at Koderma railway station with a loaded pistol and 24 cartridges; accused of threatening passengers on the train.

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर लोडेड पिस्टल और 24 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेन में यात्रियों को धमकाने का आरोप

Share
Link copied
Youth arrested at Koderma railway station with a loaded pistol and 24 cartridges; accused of threatening passengers on the train.
Youth arrested at Koderma railway station with a loaded pistol and 24 cartridges; accused of threatening passengers on the train.

कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12874) में यात्रियों को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले एक युवक को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और कुल 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में ट्रेन के यात्रियों को पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने की हरकत कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही कोडरमा जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन में लोड छह जिंदा कारतूस तथा एक पाउच में रखे 18 अतिरिक्त कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दिवाकर सिंह, निवासी रायपुर, थाना महेशगंज, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज से रांची जा रहा था और सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने की भी कोशिश की। इसके बाद जीआरपी ने उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), रेलवे अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

जीआरपी और आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हथियार लेकर यात्रा क्यों कर रहा था और उसका उद्देश्य क्या था।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।