Rapido robbery case in Ranchi solved; two cunning criminals arrested.

रांची में रैपिडो लूटकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied
Rapido robbery case in Ranchi solved; two cunning criminals arrested.
Rapido robbery case in Ranchi solved; two cunning criminals arrested.

रांची: रांची पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए रैपिडो लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून की रात करीब 1 बजे बड़ा लाल स्ट्रीट के पास अज्ञात अपराधियों ने एक रैपिडो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी यामाहा R15 (JH01CV-3728) मोटरसाइकिल लूट ली थी। घायल चालक प्रताप कुमार उर्फ मुकेश के बयान के आधार पर कोतवाली थाना में कांड संख्या 147/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पवन कुमार मिश्रा और केशव सिंह को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू, एक वनप्लस स्मार्टफोन और जियो भारत कंपनी का कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से चोरी, लूट, रंगदारी, अपहरण सहित कई संगीन मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।