Congress attacks BJP over Ram Mandir donation theft case; Rakesh Sinha raises questions.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, राकेश सिन्हा ने उठाए सवाल

Congress attacks BJP over Ram Mandir donation theft case; Rakesh Sinha raises questions.
Congress attacks BJP over Ram Mandir donation theft case; Rakesh Sinha raises questions.

रांची : राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाजपा के उस नैरेटिव पर भी सवाल खड़ा करता है, जो वर्षों से भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करती रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों में “जय श्रीराम” के नारे पर वोट मांगे, लेकिन जब रामलला के चरणों में चढ़ाए गए दान की सुरक्षा की बात आई तो उसकी कथित रामभक्ति नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि यदि भगवान के मंदिर का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी पर जवाब देना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि इस कथित घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है और भाजपा इस मुद्दे पर मौन क्यों है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम आस्था के विषय हैं, किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं।

कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई कि यह स्पष्ट किया जाए कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में किसी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण तो नहीं मिला।

राकेश सिन्हा ने कहा कि जो पार्टी स्वयं को रामभक्त बताती है, उसके शासन में रामलला का चढ़ावा सुरक्षित नहीं रहा। उन्होंने भाजपा से इस मामले में जवाबदेही तय करने और कथित चोरी पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now