Special intensive revision of the voter list begins in Jharkhand today; BLOs to conduct door-to-door visits until July 29.

झारखंड में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगे बीएलओ

Share
Link copied
Special intensive revision of the voter list begins in Jharkhand today; BLOs to conduct door-to-door visits until July 29.
Special intensive revision of the voter list begins in Jharkhand today; BLOs to conduct door-to-door visits until July 29.

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान सोमवार, 30 जून से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और गणना (इन्यूमरेशन) फॉर्म उपलब्ध कराएंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, बीएलओ प्रत्येक परिवार से संपर्क कर मतदाताओं का विवरण सत्यापित करेंगे। जिन मतदाताओं की पहले से मैपिंग हो चुकी है, उन्हें केवल गणना प्रपत्र भरकर हस्ताक्षर सहित वापस करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।

इस विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ के साथ सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

अभियान के बाद 5 अगस्त 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी तथा उनका निपटारा करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।