Preparations for the 27th Inter-State Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament-2026 gain momentum; organizing committee meeting concludes.

27वें अंतरराज्यीय वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 की तैयारियां तेज, आयोजन समिति की बैठक संपन्न

Share
Link copied
Preparations for the 27th Inter-State Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament-2026 gain momentum; organizing committee meeting concludes.
Preparations for the 27th Inter-State Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament-2026 gain momentum; organizing committee meeting concludes.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: 27वें अंतरराज्यीय वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खेल समिति के अध्यक्ष पतरस एक्का ने की।

बैठक में टूर्नामेंट के सफल संचालन, प्रतियोगिता की रूपरेखा, विभिन्न राज्यों की टीमों की भागीदारी, मैदान की तैयारियां, खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

बैठक में आयोजनकर्ता राजेश कुमार सिंह, सचिव मोनू बड़ाईक, जैक्सन किंडो, मोहम्मद समीउल्लाह, प्रताप बाड़ा, अफजल आलम, वीरेंद्र सिंधिया, एडवर्ड किंडो, कल्याण मिंज, रविशंकर शहनी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के बाद अध्यक्ष पतरस एक्का ने कहा कि इस वर्ष टूर्नामेंट का उद्घाटन भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड समेत आसपास के राज्यों की चुनिंदा टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबले खेल प्रेमियों को पूरे टूर्नामेंट के दौरान बांधे रखेंगे।

आयोजन समिति ने उम्मीद जताई कि 27वां अंतरराज्यीय वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और सफल साबित होगा तथा सिमडेगा की खेल परंपरा को नई ऊंचाई देगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।