Gang manufacturing spurious foreign liquor busted in Bokaro; four arrested.

बोकारो में नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Share
Link copied
Gang manufacturing spurious foreign liquor busted in Bokaro; four arrested.
Gang manufacturing spurious foreign liquor busted in Bokaro; four arrested.

भास्कर

बोकारो: बोकारो पुलिस ने नकली विदेशी शराब के निर्माण और अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को चंद्रपुरा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में किया। इस दौरान बेरमो इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार और बोकारो ओपी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह भी मौजूद रहे।

एसडीपीओ ने बताया कि बोकारो एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलों पूर्वी बहियारटांड निवासी कामेश्वर कुमार अपने घर में सहयोगियों के साथ नकली विदेशी शराब का निर्माण कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कामेश्वर कुमार के घर से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, स्प्रिट समेत शराब बनाने और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में कामेश्वर कुमार ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेलों पश्चिमी निवासी विनय कुमार, तेलों मध्य निवासी दिनेश प्रजापति और तुपकाडीह निवासी किशोर महतो को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके ठिकानों से भी नकली शराब और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।