Chief Minister Hemant Soren fills out the SIR form; appeals to voters to complete verification on time.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

Chief Minister Hemant Soren fills out the SIR form; appeals to voters to complete verification on time.
Chief Minister Hemant Soren fills out the SIR form; appeals to voters to complete verification on time.

रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्वयं एसआईआर (एन्यूमरेशन) प्रपत्र भरकर जमा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में अपने विवरण का सत्यापन कराने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं एसआईआर प्रक्रिया पूरी करें, बल्कि अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री आवास में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बीएलओ ने प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना एसआईआर प्रपत्र भरकर जमा किया।

गौरतलब है कि झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं।

इस मौके पर रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now