Toto drivers protest against illegal fee collection at railway parking; stage a sit-in at the DRM office.

रेलवे पार्किंग में अवैध वसूली के खिलाफ टोटो चालकों का प्रदर्शन, डीआरएम कार्यालय पर दिया धरना

Share
Link copied
Toto drivers protest against illegal fee collection at railway parking; stage a sit-in at the DRM office.
Toto drivers protest against illegal fee collection at railway parking; stage a sit-in at the DRM office.

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली और टोटो चालकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) संघ के बैनर तले चालकों ने डीआरएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान चालकों ने अपनी टोटो सड़क किनारे खड़ी कर सांकेतिक चक्का जाम किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन की पार्किंग में निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। संघ के संरक्षक एवं कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने कहा कि जहां टोटो पार्किंग का निर्धारित शुल्क 10 रुपये है, वहीं चालकों से 40 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। विरोध करने पर पार्किंग कर्मियों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

वैभव सिन्हा ने बताया कि इस मामले में कई बार डीआरएम को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण टोटो चालकों का आर्थिक शोषण लगातार जारी है।

धरने में शामिल टोटो चालकों ने कहा कि वे रोज मेहनत कर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं, लेकिन रेलवे पार्किंग में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। उन्होंने मांग की कि पार्किंग शुल्क निर्धारित दर के अनुसार ही लिया जाए, अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।