Major ACB action in Bokaro: Block Head Assistant arrested while accepting a bribe of ₹8,000.

बोकारो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 8 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रखंड प्रधान सहायक गिरफ्तार

Major ACB action in Bokaro: Block Head Assistant arrested while accepting a bribe of ₹8,000.
Major ACB action in Bokaro: Block Head Assistant arrested while accepting a bribe of ₹8,000.

बोकारो: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत धनबाद एसीबी की टीम ने बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड प्रधान सहायक गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार मामला 15वें वित्त आयोग की एक योजना के भुगतान से जुड़ा है। एक लाभुक का भुगतान लंबे समय से लंबित था। जब उसने भुगतान कराने के लिए प्रखंड प्रधान सहायक से संपर्क किया, तो आरोप है कि राशि जारी करने के बदले 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

लाभुक ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और गुरुवार को जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now