Timing changed for the second India-England T20 match; the contest will start at this time in the evening instead of 10 PM.

भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच का बदला समय, रात 10 बजे नहीं शाम इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

Timing changed for the second India-England T20 match; the contest will start at this time in the evening instead of 10 PM.
Timing changed for the second India-England T20 match; the contest will start at this time in the evening instead of 10 PM.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच की टाइमिंग पहले मुकाबले से अलग होगी, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को देर रात तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय समयानुसार दूसरा टी20 शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। यदि मौसम अनुकूल रहा और बारिश ने खलल नहीं डाला, तो मुकाबला रात करीब 11:00 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।

सीरीज का पहला टी20 मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका। अंततः अंपायरों ने मुकाबले को बिना किसी परिणाम (नो रिजल्ट) के समाप्त घोषित कर दिया। ऐसे में दोनों टीमें अब दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

मैनचेस्टर में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम पहले मैच की निराशा को पीछे छोड़कर जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now