Two criminals arrested from Chanddih forest.

देवघर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: चांदडीह जंगल से दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Two criminals arrested from Chanddih forest.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर (कुंडा): देवघर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह रोड स्थित सरकंडा जंगल में डकैती की योजना बना रहे गिरोह पर पुलिस ने छापेमारी कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

रांची नगर निगम का ‘सॉफ्टवेयर’: डीपीएस चौक से मेकॉन तक चला अतिक्रमण विरोधी बुलडोजर, अवैध गैरेज और मीट दुकानें जमींदोज

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकंडा जंगल के भीतर छह अपराधी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और तुरंत घटनास्थल की घेराबंदी की गई।

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में दो चोरी कांड का खुलासा; चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

छापेमारी दल को देखते ही अपराधियों में भगदड़ मच गई। जंगल के घने अंधेरे का फायदा उठाकर चार अपराधी भागने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों—अविनाश साह और अमर पासवान—को खदेड़कर दबोच लिया।

डायन-बिसाही के शक में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस। घटना स्थल से तीन मोटरसाइकिलें , दो मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे एक बड़ी डकैती को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपियों सहित यह पूरा गिरोह पूर्व में भी कई आपराधिक वारदातों, जैसे लूटपाट और छिनतई में संलिप्त रहा है।

यूनाइटेड किंगडम एक्सपोजर दौरे पर रवाना हुई भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम, सिमडेगा की निशा मिंज को मिला मौका

पुलिस की टीम अब जंगल के रास्ते भागने वाले अन्य चार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार अपराधी कानून की गिरफ्त में होंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now