Youth arrested in Godda with 56 bottles of Indian-Made Foreign Liquor; bike seized.

गोड्डा में 56 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Share
Link copied
Youth arrested in Godda with 56 bottles of Indian-Made Foreign Liquor; bike seized.
Youth arrested in Godda with 56 bottles of Indian-Made Foreign Liquor; bike seized.

गोड्डा: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनवारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गिट्टी, बालू, कोयला और शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में 2 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि परसा के रास्ते संग्रामपुर होते हुए एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के लिए संग्रामपुर पुल पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान Hero Passion Pro (BR-10R-2271) पर सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक की डिक्की और सीट के नीचे से ब्लेंडर्स प्राइड की 375 एमएल की 23 बोतल तथा रॉयल स्टैग की 375 एमएल की 33 बोतल, कुल 56 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में युवक शराब के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं मोटरसाइकिल के वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एहसान मंसूरी (18 वर्ष), पिता जमील मंसूरी, निवासी टनकमास, थाना सन्हौला, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

इस मामले में हनवारा थाना कांड संख्या 27/26 दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।