Police arrived at Purulia Road following a report of a domestic dispute and recovered a country-made pistol and two live rounds from a minor.

पुरुलिया रोड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, नाबालिग के पास से देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद

Share
Link copied
Police arrived at Purulia Road following a report of a domestic dispute and recovered a country-made pistol and two live rounds from a minor.
Police arrived at Purulia Road following a report of a domestic dispute and recovered a country-made pistol and two live rounds from a minor.

रांची: राजधानी रांची के पुरुलिया रोड इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:05 बजे पुरुलिया रोड स्थित एक परिवार में पति-पत्नी के बीच मारपीट और विवाद की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर एक विधि विरुद्ध बालक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर सभी सामान जब्त कर लिया और बालक को निरुद्ध कर लिया।

इस मामले में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 117/2026, दिनांक 2 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।