65th Ranchi District Subroto Cup: Mukhyamantri Utkrisht Vidyalaya, Kanke wins Under-15 boys' title.

65वीं रांची जिला सुब्रतो कप: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके ने जीता अंडर-15 बालक वर्ग का खिताब

Share
Link copied
65th Ranchi District Subroto Cup: Mukhyamantri Utkrisht Vidyalaya, Kanke wins Under-15 boys' title.
65th Ranchi District Subroto Cup: Mukhyamantri Utkrisht Vidyalaya, Kanke wins Under-15 boys’ title.

रांची : 65वीं रांची जिला सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने सेंट जॉन स्कूल को 4–3 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने गुब्बारे उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में रांची जिले के सभी 19 प्रखंडों की अंडर-15 बालक टीमों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कांके की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, बेहतरीन टीमवर्क और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए लगातार सभी मुकाबले जीते। फाइनल में सेंट जॉन स्कूल के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 4–3 से जीत हासिल कर टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया।

विद्यालय के प्राचार्य आनंद प्रकाश मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

वरिष्ठ शिक्षक श्रीकांत हरिकेश सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, विद्यालय परिवार के सहयोग और प्राचार्य के सतत मार्गदर्शन को दिया।

इस जीत के बाद विद्यालय, अभिभावकों और पूरे कांके क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने विजेता टीम को आगामी राज्य स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।