Vegetable vendors' anger erupts over the closure of Morhabadi Haat; hundreds of shopkeepers take to the streets and raise slogans against the administration.

मोरहाबादी हाट बंद होने पर फूटा सब्जी विक्रेताओं का गुस्सा, सड़क पर उतरे सैकड़ों दुकानदार, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Vegetable vendors' anger erupts over the closure of Morhabadi Haat; hundreds of shopkeepers take to the streets and raise slogans against the administration.
Vegetable vendors’ anger erupts over the closure of Morhabadi Haat; hundreds of shopkeepers take to the streets and raise slogans against the administration.

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी में वर्षों से लग रहे साप्ताहिक हाट बाजार को बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को सब्जी विक्रेताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और जिला प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, मोरहाबादी हाट में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण सुबह और शाम के समय अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता था। स्थानीय लोगों और राहगीरों को लगातार हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने बाजार को बंद करने का निर्णय लिया। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक बाजार बंद करने का आदेश दे दिया गया, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे सब्जी विक्रेताओं ने प्रशासन से बाजार को फिर से शुरू करने या फिर उनके लिए जल्द से जल्द उपयुक्त वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि हाट बंद होने से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

वहीं, स्थिति को देखते हुए मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें दूसरे स्थान पर दुकान लगाने के विकल्प पर विचार करने की सलाह दी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now