JPSC ने जारी किया वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य (लिखित) परीक्षा 2024 का परिणाम, 22 से 25 जुलाई तक होगी शारीरिक मापदंड जांच

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2024 के तहत आयोजित झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने बताया कि यह परीक्षा 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम अब जारी कर दिया गया है।
आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। साथ ही, यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती पाई जाती है, तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
मुख्य (लिखित) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड जांच (Physical Standard Test) 22, 23, 24 और 25 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। जांच स्थल, समय एवं अन्य आवश्यक जानकारी आयोग द्वारा बाद में अलग से जारी की जाएगी।

















