Major action by Dhurva Police: Robbery case solved; two accused arrested, juvenile detained.

धुर्वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, किशोर की किया गया निरुद्ध

Share
Link copied
Major action by Dhurva Police: Robbery case solved; two accused arrested, juvenile detained.
Major action by Dhurva Police: Robbery case solved; two accused arrested, juvenile detained.

रांची: धुर्वा थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी, बैग, प्रिंटर और घटना में प्रयुक्त दो टेंपो भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई की रात करीब 7:30 बजे एक व्यक्ति हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से वह अपने घर तुपुदाना जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान टेंपो में सवार कुछ लोगों ने उसे बैठा लिया, लेकिन रेलवे स्टेशन ले जाने के बजाय धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित यूकेलिप्टस बागान के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे मोबाइल, बैग और नकदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर धुर्वा थाना में कांड संख्या-146/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में हटिया के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अलग-अलग वाहनों का उपयोग कर पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में धुर्वा थाना में एक अन्य मामला (कांड संख्या-147/26) भी दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में धीरज कुमार सिंह और मेजर यादव के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो टेंपो (हरा एवं पीला रंग), एक मोबाइल फोन, कागजात से भरा बैग, एक प्रिंटर और लूटी गई 5,000 रुपये की नकदी बरामद की गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।