रांची जमीन घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, बड़गाईं और कांके अंचल के इन 5 इलाकों में रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर रोक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड में जमीन घोटाले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा और कसता जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बेहद सख्त कदम उठाते हुए रांची के बड़गाईं और कांके अंचल के अंतर्गत आने वाले पांच विवादित मौजा (इलाकों) की जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। ईडी के इस पत्राचार के बाद से ही भू-माफियाओं और अवैध जमीन के धंधेबाजों में खलबली मच गई है।
इन 5 मौजा की जमीनों का लेनदेन फ्रीज, ED ने लिखे पत्र
ED ने जिन क्षेत्रों को रडार पर लेते हुए पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है, वे बेहद वीआईपी और महंगे इलाके हैं। इनमें शामिल हैं:
बड़गाईं अंचल: मोरहाबादी, बरियातू, कोकर और तिरिल मौजा।
कांके अंचल: सांगा मौजा।
जांच एजेंसी ने संबंधित रजिस्ट्री कार्यालयों को कड़ा पत्र भेजकर कहा है कि इन चिह्नित मौजा की जमीनों की रजिस्ट्री फिलहाल रोक दी जाए। इसके साथ ही, बड़गाईं और कांके के अंचलाधिकारियों (CO) को भी आदेश दिया गया है कि वे इन जमीनों का म्यूटेशन (Mutation) कतई न करें।
Also Read :















