A dozen children fell ill after eating seeds of a poisonous fruit; six were referred to Dumka Medical College.

जहरीले फल के बीज खाने से एक दर्जन बच्चे बीमार, छह को दुमका मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

A dozen children fell ill after eating seeds of a poisonous fruit; six were referred to Dumka Medical College.
A dozen children fell ill after eating seeds of a poisonous fruit; six were referred to Dumka Medical College.

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित खाड़ुकदमा गांव में जहरीले फल के बीज खाने से करीब एक दर्जन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी बच्चों को पहले शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PJMCH), दुमका रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेल-खेल में खा लिए जहरीले बीज

जानकारी के अनुसार, गांव के बच्चे स्कूल से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें एक पेड़ पर लगे फल दिखाई दिए। बच्चों ने उसे काजू का फल समझकर तोड़ लिया और उसके अंदर मौजूद बीज खा लिए। कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट में तेज दर्द, शरीर में ऐंठन और बेचैनी की शिकायत होने लगी। कई बच्चे अर्धबेहोशी की स्थिति में अपने घर पहुंच गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

छह बच्चों की हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर

शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी बच्चों का इलाज शुरू किया गया। हालांकि, छह बच्चों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now