Making a social media reel at the police station proved costly; Chutia police detained the young man and made him parade.

थाने में रील बनाना पड़ा महंगा, चुटिया पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कराई परेड

Share
Link copied
Making a social media reel at the police station proved costly; Chutia police detained the young man and made him parade.
Making a social media reel at the police station proved costly; Chutia police detained the young man and made him parade.

रांची: सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए थाने के अंदर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। रांची के चुटिया थाना परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, साहिल महतो नामक युवक ने कुछ दिन पहले चुटिया थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी थाना प्रभारी पूनम कुजूर को मिली। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना बुलाया।

पुलिस ने युवक को अपनी गलती का एहसास कराने के लिए उसकी परेड कराई। बाद में युवक से पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान साहिल महतो ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा।

पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्यालयों, विशेषकर थाना परिसर में बिना अनुमति वीडियो या रील बनाना अनुचित है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।