lack of an e-KYC update; he died for want of medical

गढ़वा: बैंक की लापरवाही से आदिवासी बुजुर्ग की मौत पर CM हेमंत सोरेन सख्त, DC को दिए जांच के आदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गढ़वा में बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग आदिवासी रतन लकड़ा की मौत मामले में CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान। DC को दिए जांच के आदेश। जानिए क्या है पूरा मामला।

गढ़वा: झारखण्ड के गढ़वा जिले में पेंशन राशि के लिए बैंक के चक्कर काट रहे एक आदिवासी बुजुर्ग रतन लकड़ा की इलाज के अभाव में मौत के मामले ने बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा के उपायुक्त (DC) को त्वरित जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिया जांच का निर्देश

मीडिया और सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिला प्रशासन को मामले की गहन जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार बैंक अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से यह संकेत दिए गए हैं कि यदि बैंक प्रबंधन की लापरवाही सिद्ध होती है, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्या था मामला?

ज्ञात हो कि रतन लकड़ा को मिलने वाली पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में थी, लेकिन ‘ई-केवाईसी’ (e-KYC) के नाम पर बैंक द्वारा उन्हें पिछले तीन महीनों से परेशान किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि मरणासन्न अवस्था में रतन लकड़ा को बैंक लाकर केवाईसी अपडेट कराने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया, जिससे समय पर इलाज नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ झारखण्ड ग्रामीण बैंक परिसर में धरना देकर बैंक प्रबंधन के प्रति अपना विरोध जताया था।

प्रशासनिक हलचल तेज

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गढ़वा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम रंका एवं एलडीएम को शीघ्र विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांचोपरांत दोषी पाए जाने वाले सभी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी। नियमानुसार रतन लकड़ा के परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दृष्टि नाउ’ की अपील

क्या प्रशासनिक जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा? क्या बैंक प्रबंधन की संवेदनहीनता पर कोई बड़ी कार्रवाई होगी? ‘दृष्टि नाउ’ इस पूरे मामले की पल-पल की अपडेट आप तक पहुँचाता रहेगा।

Also Read :

गढ़वा: पेंशन के पैसे के लिए बैंक के चक्कर काटता रहा बीमार आदिवासी, इलाज के अभाव में हुई मौत , शव के साथ परिजन पहुँचे बैंक

Jharkhand Liquor Scam : ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मीडिया से बोले- ’23 साल पुलिस में रहा हूं, बाहर कुछ नहीं बोलूंगा’

झारखंड में पुलों की ‘भ्रष्टाचार गाथा’: एसीबी की क्लीन चिट, विभाग ने माना- बड़ी गड़बड़ियाँ हुई हैं

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now